क्राइम

रसोइया बना ‘लव थीफ’- किन्नर प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने को लूटे 61 लाख

शामली में किन्नर के घर में रसोईया का काम करने वाले एक शातिर युवक ने अपनी किन्नर प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए करीब 61 लाख रुपए के गहनों व नगदी की चोरी कर डाली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को पकड़ लिया है।

Image

शामली में रसोइया बनेगा लुटेरा

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने एक ऐसी चोरी का खुलासा किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां किन्नरों के घर में रसोईया के तौर पर काम करने वाले एक युवक ने अपनी किन्नर प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए 61 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी गौरव नाम का यह युवक चोरी के बाद कुछ ही दिनों में पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

जहां हुई चोरी, वहीं खाना बनाता था आरोपी

पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड पर अजीम किन्नर अपने साथियों के साथ रहते हैं। उनके घर में सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ा गांव निवासी गौरव रसोईया का काम करता था। गौरव की उसी घर में रहने वाली एक किन्नर से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि 20 अक्टूबर को घर से करीब 61 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी चोरी हो गई थी। शुरुआत में पीड़ित अजीम किन्नर ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया, लेकिन पुलिस के समझाने पर आखिरकार मुकदमा दर्ज हुआ। जांच के दौरान पुलिस को शक गौरव पर गया, और जब उससे पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुलकर सामने आया।

इश्क में चोर बना रसोइया

पुलिस पूछताछ में आरोपी गौरव ने हैरान करने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए पैसे की तलाश में था। पुलिस ने गौरव की निशानदेही पर 5 लाख रुपये नकद और 38 तोले सोना बरामद किया, जिसकी कुल कीमत लगभग 61 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि गौरव ने चोरी किए गए गहने और रुपये अभी तक कहीं बेचे नहीं थे, बल्कि छिपाकर रखे थे। गौरव ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे पता था घर में भारी मात्रा में सोना और नकदी रखी है, और इसी लालच में उसने योजना बनाकर चोरी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पूरी चोरी की रकम और गहनों की बरामदगी की पुष्टि कर दी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gwalior News: पुलिस ने किया किसान के अंधे कत्ल का खुलासा, मोटा ब्याज वसूलने से तंग आकर कर्जदारों ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा था मौत के घाट

Gwalior News: पुलिस ने किया किसान के अंधे कत्ल का खुलासा, मोटा ब्याज वसूलने से तंग आकर कर्जदारों ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा था मौत के घाट

'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को कूदते देखा, अगर टॉर्चर करते रहे तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी', श्रद्धा दुबे ने जारी किया एक और वीडियो

'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को कूदते देखा, अगर टॉर्चर करते रहे तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी', श्रद्धा दुबे ने जारी किया एक और वीडियो

Delhi News: सोनिया विहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, नकाबपोश हमलावरों ने 35 वर्षीय मनीष यादव को मारी गोली, हालत गंभीर

Delhi News: सोनिया विहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, नकाबपोश हमलावरों ने 35 वर्षीय मनीष यादव को मारी गोली, हालत गंभीर

नेक्सा एवरग्रीन निवेश धोखाधड़ी मामला, ED ने 2,676 करोड़ रुपये के मामले में कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

नेक्सा एवरग्रीन निवेश धोखाधड़ी मामला, ED ने 2,676 करोड़ रुपये के मामले में कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

पंजाब में कैमरे पर लाइव मर्डर, मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या; देखिए गोली मारने का Video

पंजाब में कैमरे पर लाइव मर्डर, मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या; देखिए गोली मारने का Video