शराब के पैसे से शुरू हुआ विवाद, मकान के बैनामे तक पहुंची बात और फिर...ईंट से मारकर भतीजे ने ताऊ को उतारा मौत के घाट

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में मकान के बैनामे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक भतीजे पर अपने सगे ताऊ की ईंट से वार कर हत्या करने का आरोप है। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में हुई इस वारदात के बाद आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में एक भतीजे ने अपने सगे ताऊ की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रामस्नेही के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी भतीजा अरविंद मौके से फरार हो गया।

Shahjahanpur Murder Case

शाहजहांपुर में खौफनाक वारदात

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जानकारी के मुताबिक, रामस्नेही हथौड़ा बुजुर्ग गांव स्थित अपने मकान में भतीजे अरविंद और उसके दो बच्चों के साथ रहते थे। अरविंद के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है, जबकि उसकी मां रिश्तेदारी में रहती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अरविंद शराब का आदी है और लंबे समय से कोई काम नहीं करता था। बताया जा रहा है कि कई साल पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी।

End of Feed