क्राइम

Pakistani Spy: हरियाणा के नूंह में 2 दिन में दूसरा पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, भेजता था 'खुफिया सूचनाएं'

इस मामले में पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि पाकिस्तान उच्चायोग दिल्ली में स्थित कर्मचारी आसिफ बलोच को भारत देश की सैन्य गतिविधियां और खुफिया सूचनाओं को भेजता था।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

spy for pakistan: हरियाणा के नूंह जिले से पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं भेजने वाला एक शख्स जिसका नाम तारीफ है वो गिरफ्तार हुआ है। दो दिन पहले ही यहां से अरमान नाम के युवक को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है आरोप है कि तारीफ ने भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान उच्च आयोग के कर्मी को दी, जांच में सामने आया कि उसके मोबाइल में पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबर थे कुछ डाटा भी डिलीट पाया गया।

उसके मोबाइल फोन की जांच में पाकिस्तानी नंबरों से चैट, फोटो, वीडियो और सैन्य गतिविधियों की तस्वीरें मिलीं, जो उसने पाकिस्तान के किसी नंबर पर भेजी थी। वह दो अलग अलग सिम कार्ड के जरिए पाकिस्तानी नंबरों से लगातार संपर्क में था।

इसके बदले में आसिफ बलोच समय-समय पर उन्हें रुपए देता था। दिल्ली दूतावास से आसिफ बलोच का तबादला होने के बाद दूसरे कर्मचारी जाफर से उनकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। जिस प्रकार से तारीफ, आसिफ बलोच को सैन्य गतिविधियों की गुप्त सूचनाओं दे रहा था, उसी प्रकार जाफर को भी सैन्य गतिविधियों की खुफिया जानकारियां दी।

नूह पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 और देशद्रोह की धाराओं के तहत आरोपी मोहम्मद तारीफ, पाकिस्तान उच्च आयोग में तैनात पाकिस्तानी नागरिक आसिफ बलोच और जाफर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article