चण्डीगढ़

पाकिस्तानी जासूस मामले में हरियाणा से एक और गिरफ्तारी; कुरुक्षेत्र का रहने वाला है आरोपी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में एक के बाद एक हो रही गिरफ्तारियों में एक और हरियाणा का शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शख्स पर आरोप है कि उसका संबंध पाकिस्तान की एम्बेसी से है, जो उसने लोगों के लिए पाकिस्तानी वीजा बनवाने के दौरान स्थापित किया था।

Image

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक और गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Pakistani Spy In Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारियां पहुंचाने के आरोप में हरियाणा से ऐसी कई गिरफ्तारियां हुई हैं। शनिवार की रात हिसार STF ने शख्स उसके घर को हिरासत में लिया।

पाकिस्तानी वीजा दिलवाने में मदद करता है आरोपी

आरोपी की पहचान हरकीरत सिंह के तौर पर हुई है। जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) में सुपरवाइजर है और पाकिस्तान के सिख धार्मिक स्थलों के लिए जाने वाले कुरुक्षेत्र के श्रद्धालुओं को पाकिस्तानी वीजा दिलवाने में मदद करता है। जानकारी के मुताबिक इसी काम के दौरान वो पाक एम्बेसी के संपर्क में आया और वहीं से उसके जासूसी के नेटवर्क में जुड़ने की आशंका जताई गई।

कुरुक्षेत्र पुलिस का कहना है कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, इसकी जांच की जिम्मेदारी हिसार STF संभाल रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

लगातार हो रही गिरफ्तारियां

बीते दिनों पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एक बाद एक कई आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। हरियाणा से ही ज्योति मल्होत्रा, देवेंद्र और नोमान इलाही को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। रविवार को ही हरियाणा के नूंह से अरमान नाम के एक व्यक्ति को भी पाकिस्तान को सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने हाल ही में भारत-पाक के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को सूचनाएं दी हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article