Dumka Girl Rape-Murder: 9वीं की छात्रा से रेप...हत्या कर गड्ढे में फेंका; ऐसी हालत में मिली डेडबॉडी

Dumka Girl Rape-Murder: झारखंड के दुमका में संदिग्ध हालात में गड्ढे से स्कूली छात्रा का शव बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को अर्धनग्न हालत में फेंक दिया गया।

Dumka Girl Rape-Murder: झारखंड में पिछले काफी दिनों से आपराधिक घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामला दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र से आया है, जहां गुरुवार को एक 14 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव अर्धनग्न अवस्था में एक गड्ढे से बरामद किया गया है। उसके अंतःवस्त्र उसके शव के पास पड़े थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है और कई साक्ष्य-सैंपल बरामद किए हैं।

Girl Rape Murder

(प्रतीकात्मक फोटो)

कुछ लोगों ने गुरुवार को एक लड़की का शव गड्ढे में पड़ा देखा। खबर तेजी से पूरे इलाके में फैली और देखते-देखते वहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। बाद में छात्रा की शिनाख्त स्थानीय स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं की छात्रा के रूप में हुई। सूचना पाकर मसलिया थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया। बाद में दुमका एसडीपीओ विजय कुमार महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे।

End of Feed