क्राइम

Allu Arjun News: संध्या थिएटर भगदड़ मामला, पुलिस स्टेशन पहुंचे अभिनेता अल्लू अर्जुन

Pushpa 2 Stampede Case: कोर्ट ने उन्हें जांच में सहयोग करने, गवाह को प्रभावित न करने और हर रविवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होने का भी निर्देश दिया था। इससे पहले तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी।

Image

अल्लू अर्जुन

Pushpa 2 Stampede Case Update: अभिनेता अल्लू अर्जुन रविवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे। नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट ने दो दिन पहले संध्या थिएटर भगदड़ मामले में उन्हें सर्शत नियमित जमानत दी थी।अभिनेता ने पुलिस स्टेशन में करीब 10 मिनट बिताए और औपचारिकताएं पूरी कीं।नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट ने शुक्रवार को अभिनेता को नियमित जमानत दे दी थी। नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 50-50 हजार रुपए की दो जमानत राशि जमा कराने का निर्देश दिया था।

बता दें, अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत याचिका पर नामपल्ली कोर्ट ने 27 दिसंबर को सुनवाई की थी। लेकिन, पुलिस ने जमानत याचिका पर जवाबी दलील दाखिल करने के लिए समय मांगा था, जिसके बाद कोर्ट ने 30 दिसंबर तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी थी।

30 दिसंबर को कोर्ट ने याचिकाकर्ता की दलील और पुलिस द्वारा दायर जवाबी दलीलें सुनी और फिर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसे शुक्रवार को सुनाया गया।

अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में दर्ज मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। अभिनेता को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद उनके वकीलों ने हाई कोर्ट में अपील की, जहां से उन्हें उसी दिन अंतरिम जमानत मिल गई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article