साहिल के कई लड़कियों से थे रिलेशन! साक्षी होना चाहती थी अलग, हत्या पर बागेश्वर वाले बाबा का यूं 'खौला खून'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 31, 2023, 10:44 AM IST

Sakshi Murder Case: शाहबाद डेरी में हुई लड़की की निर्मम हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि साहिल ने 15 दिन पहले उत्तराखंड के हरिद्वार से चाकू खरीदा था, जिसे उसने रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास (दिल्ली) में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस फिलहाल हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद नहीं कर पाई।

Sakshi Murder Case: दिल्ली के साक्षी हत्याकांड में साहिल की इंस्टाग्राम चैट से बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि उसकी कई लड़कियों से दोस्ती थी। वह एक साथ कई युवतियों के साथ रिलेशन में था। यही वजह है कि साक्षी साहिल से अलग होना चाहती थी, जिसके बाद साहिल ने उसके मर्डर का प्लान बनाया था। साहिल ने साक्षी को उसके पहले ब्वॉयफ्रेंड प्रवीण से अलग होने के बाद प्रोपोज किया था। इस बीच, बिटिया की निर्मम हत्या पर जनक राज ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि उसने हाल ही में 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी। वह वकील बनना चाहती थी।

sakshi murder case, delhi news, india news

यह पूरा मामला उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके का है।

मृतका के पिता के मुताबिक, ‘‘हमने कभी आरोपी के बारे में नहीं सुना। साक्षी ने हमें अपने दोस्तों के बारे में बताया था, लेकिन साहिल के बारे में कभी नहीं बताया था।’’ वहीं, मां ने बताया, ‘‘हमने रात का खाना खाया और सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी साक्षी की दोस्त भावना ने रविवार रात करीब नौ बजे हमारा दरवाजा खटखटाया। उसने हमें बताया कि किसी ने साक्षी की हत्या कर दी है। हमें उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ और मैंने नीतू को फोन किया, जिसने मुझे बताया कि साक्षी बाजार गई थी। हम घटनास्थल पर पहुंचे और अपनी बेटी को खून से लथपथ पाया।’’

End of Feed