क्राइम

सैफ के हमलावर ने गुनाह तो कबूल किया लेकिन मकसद नहीं बताया, अब पुलिस हिरासत में उगलेगा राज, कोर्ट ने हिरासत में भेजा

सैफ अली खान फिलहाल अस्पताल में हैं और उनका इलाज जारी है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

Image

सैफ अली खान पर हमला करने वाला पुलिस हिरासत में (फोटो- PTI&Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • सैफ अली खान के हमलावर से पूछताछ जारी
  • कोर्ट ने पुलिस की हिरासत में भेजा
  • अब 24 को होगी अगली सुनवाई

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट ने अब पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। दरअसल आरोपी ने तो सैफ पर हमले की बात कबूल कर ली है, लेकिन मकसद नहीं बताया है। अब पुलिस इसी का पता लगाने में जुटी है।

हमलावर है बांग्लादेशी नागरिक

मुंबई की एक अदालत ने रविवार को सैफ अली खान पर हमला मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति को 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय साजिश से संबंधित पुलिस की दलील को खारिज नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने अदालत को बताया कि कथित हमलावर बांग्लादेशी नागरिक था और उसके कृत्य के पीछे के मकसद का पता लगाने की जरूरत है।

अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका

पुलिस ने अदालत से यह भी कहा कि उन्हें यह पता लगाने की जरूरत है कि इस मामले का संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश से है या नहीं। रिकॉर्ड पर मौजूद दस्तावेजों पर गौर करने के बाद पुलिस की दलील को स्वीकार करते हुए अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा लगाए गए अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप को ‘‘असंभव नहीं कहा जा सकता।’’

आरोपी ने बदल लिया था नाम

इससे पहले दिन में पुलिस ने मीडिया को बताया था कि कथित हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक बांग्लादेशी नागरिक था जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। उसे ठाणे शहर से सटे इलाके से पकड़ा गया था। पुलिस ने कहा था कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह 16 जनवरी को तड़के बांद्रा में सतगुरु शरण इमारत में बॉलीवुड अभिनेता के घर में दाखिल हुआ था। हमलावर ने सैफ (54) पर कई बार चाकू से वार किया था जिसके बाद पास के लीलावती अस्पताल में उनकी चार-पांच घंटे तक सर्जरी की गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!