lawrence bishnoi shooter murder: क्राइम जगत से बड़ी खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग (lawrence bishnoi gang) के शूटर राजन की हत्या कर दी गई है, कहा जा रहा है कि उसके हाथ-पैर बांधकर जलाया गया साथ ही कुछ अंग भी गायब मिले हैं, हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है इस बारे में फेसबुक पर पोस्ट किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, शूटर के हाथ और पैर बंधे हुए थे और शरीर के कई हिस्से गायब थे, हत्या जिस बेरहमी के साथ की गई है उसे लेकर पुलिस भी हैरान है माना जा रहा है कि इस घटना के बाद से गैंगवार की आशंका बढ़ गई है।
मृतक के हाथ पैर बांधे गए थे, जिस तरह से उसका शव मिला है उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे हाथ-पैर बांधकर यहां लाया गया है और गोली मारने के बाद उसका शव जला दिया गया लेकिन चेहरा नहीं जलाया गया। सदर यमुनानगर में गुलाबगढ़ के पास सड़क किनारे उसका शव मिला है।
बंबीहा गैंग की तरफ से किया गया ऑनलाइन पोस्ट
बंबीहा गैंग की तरफ से किए गए ऑनलाइन पोस्ट में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और करणी सेना के प्रमुख रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का जिक्र भी किया गया है गौर हो कि बंबीहा गैंग और बिश्नोई गैंग की दुश्मनी चल रही है इस क्रम में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर वारदात हुई हैं।
