जयपुर

Jaipur News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का मुख्य सदस्य राजस्थान में गिरफ्तार, चार साल से वांटेड था इनामी बदमाश

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2024, 01:12 PM IST

Lawrence Bishnoi News: अनिल बिश्नोई राजसमंद जिले के चारभुजा थाने में एनडीपीएस एक्ट के मामले में चार साल से वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक राजसमंद द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

Image

लॉरेंस बिश्‍नोई। (सांकेतिक फोटो)

Lawrence Bishnoi News: राजस्थान के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक बड़ी कार्रवाई में एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा संचालित सोपू गिरोह का सदस्य है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जोधपुर में विश्नोइयों की ढाणी निवासी अनिल बिश्नोई को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम था और वह पिछले चार साल से राजसमंद जिले के चारभुजा पुलिस थाने में वांटेड था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध एवं एजीटीएफ दिनेश एम.एन. ने कहा कि अनिल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई द्वारा संचालित सोपू गिरोह का सक्रिय गुर्गा है। उसके दाहिने हाथ पर सोपू गैंग का टैटू भी है। इस गिरोह के खिलाफ राज्य के विभिन्न स्थानों में आर्म्स, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी के कई केस दर्ज हैं।

इस तरह आया गिरफ्त में

एडीजी ने बताया कि अनिल बिश्नोई राजसमंद जिले के चारभुजा थाने में एनडीपीएस एक्ट के मामले में चार साल से वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक राजसमंद द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। अभिसूचना संकलन के दौरान टीम के हैड कांस्टेबल राकेश जाखड़ को सूचना मिली कि वह इस समय जोधपुर में है। इस सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के पर्यवेक्षण में टीम ने छापा मारकर माता का थान इलाके में आरोपी को पकड़ लिया। वो वहां किसी का इंतजार कर रहा था। दिनेश एम.एन. ने कहा, उसे तीन-चार दिनों से ट्रैक किया जा रहा था।

शूटर सनी की मां कुछ दिन पहले हुई गिरफ्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों पंजाब की जेल में बंद है। हाल ही में पुलिस ने लॉरेंस के शूटर सनी काकरान की मां को गिरफ्तार किया था। बता दें कि, सनी काकरान की मां ऊषा को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में मेरठ से गिरफ्तार किया था। दरअसल, सनी काकरान की मां ऊषा जमीन विवाद में गांव के पराग की हत्या में वांछित थी। डेढ़ साल पहले पराग की हत्‍या उसके घर में गोलियों से भूनकर कर दी गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article