क्राइम

एक्सप्रेसवे पर हैवानियत, कार में ही शातिरों ने किया लड़की का रेप; वीडियो बनाया और फिर...

यूपी के आगरा में एक युवती के साथ कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने लड़की को नौकरी का झांसा देकर बहाने से लखनऊ बुलाया और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रेप किया।

Image

एक्सप्रेसवे पर हैवानियत, कार में ही शातिरों ने किया लड़की का रेप; वीडियो बनाया और फिर...

आगरा: उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। छेड़छाड़ और दुष्कर्म की वारदात आम हो गई हैं। ताजा मामला ताजनगरी आगरा से सामने आया है। यहां एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी सार्टिफिकेट बनवाए। इसके बाद आरोपियों ने उसे लखनऊ से प्रमाण पत्र कलेक्ट करने के बहाने बुलाया और रास्ते में कार में उसके साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया। पीड़िता आगरा की रहने वाली है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

फेसबुक के विज्ञापन ने किया बर्बाद

दरअसल, आगरा की रहने वाली युवती को फेसबुक के जरिए नौकरी का इस्तिहार मिला था। लिहाजा, उसने विज्ञापन में अंकित नंबर पर बात की तो उसे बताया गया कि यदि उसके पास पढ़ाई से जुड़े सर्टिफिकेट नहीं हैं तो वह भी बनवा दिया जाएगा। ईटीवी भारत से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राकेश नाम के शख्स ने पीड़िता को बताया कि बिना किसी एडमिशन और परीक्षा के ही 30 हजार रुपये में किसी भी कोर्स का सर्टिफिकेट बनवा देगा। पीड़िता के अनुसार, राकेश ने उसे सर्टिफिकेट बनवाने का काम श्रीनिवास नाम का शख्स देखता है। लिहाजा, पीड़िता उसके झांसे में आसानी आ गई। पीड़िता ने और कम रुपये करने की बात कर सौदा 15 हजार रुपये में तय किया। युवती ने राकेश को यूपीआई के जरिए 15 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए।

आगरा एक्सप्रेसवे पर रेप

पीड़िता ते मुताबिक, रुपये ट्रांसफर होने के बाद राकेश ने व्हाट्सप पर उसे सर्टिफिकेट भेज दिए और मूल कॉपी 10 मई को लखनऊ आकर लेने की बात कही। अमर उजाला और ईटीवी ने लिखा है कि राकेश ने पीड़िता का आगरा एक्सप्रेसवे पर कार लगी होने की बात कही। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 10 मई को कार में ही राकेश मिला और अंदर श्रीनिवास बैठा था।

राकेश ने उसे कार में बैठने के लिए कहा, जिसके बाद सर्टिफिकेट ऑफिस में होने की बात कह कार आगे बढ़ा दी। आगे चलकर सुनसान इलाके में कार रोककर राकेश उतर गया और अकेला देख श्रीनिवास ने उसके साथ गंदी हरकतें करनी शुरू कर दीं। जब उसके विरोध किया तो उसे धमकी दी और रेप किया। इस दौरान राकेश ने वीडियो भी बना लिया और उसे कार से बाहर निकाल कर फरार हो गए।

युवती ने दो लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि, न्यू थाना पुलिस ने घटना लखनऊ में होने की बात कह टाल दिया। फिलहाल, पुलिस युवती की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article