Indore: बच्चे को जान से मार दूंगा... धमकी देकर शादीशुदा महिला से करता रहा रेप; आरोपी कासान शेख गिरफ्तार

Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक शादीशुदा महिला के साथ गैर मजहब के युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। कासान शेख के खिलाफ आरोप है कि उसने बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर महिला का बलात्कार किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

Madhya Pradesh Crime: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार को अंजाम देने वाला कासान शेख गिरफ्तार हो चुका है। छोटे बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर गैर मजहब के युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उसने धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव भी बनाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Rape Case in Indore Madhya Pradesh

कासान शेख, रेप का आरोपी।

पति के दोस्त ने महिला को बनाया शिकार

मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले कासान शेख के खिलाफ पुलिस ने रेप और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 30 साल की पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की कि वो मॉडलिंग के काम से जुड़ी हुई है। आरोपी कासान उसके पति का दोस्त है, जिस वजह से कासान का उसके घर पर आना-जाना था।

End of Feed