Rajasthan Crime: पत्नी को मोटरसाइकिल में बांधकर घसीटा, आरोपी पति गिरफ्तार

Rajasthan Crime News: पुलिस ने बताया कि नागौर जिले की यह घटना करीब एक महीने पुरानी है। इसका वीडियो कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rajasthan Crime News: राजस्थान के नागौर जिले में एक बेरहम पति ने इंसानियत को तार-तार कर दिया। यहां आरोपी पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर मोटरसाइकिल में बांधकर गांव भर में घसीटा। इसका वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई। अधिकारियों ने बताया, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Rajasthan Crime News

पांचौड़ी थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना करीब एक महीने पहले नाहरसिंहपुरा गांव में हुई थी। आरोपी युवक प्रेमाराम मेघवाल (32) ने अपनी पत्नी को रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल के पीछे बांध दिया और गांव में घसीटा। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कल ऑनलाइन सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed