केरल रैगिंग: जूनियर छात्र को किया निर्वस्त्र, शरीर में बार-बार चुभाया कंपास, दरिंदगी की हदें की पार

छात्र को जिस तरह की यातना का सामना करना पड़ा उनमें उसे एक खाट से बांधने के बाद उसके निजी अंगों पर डंबल रखा गया, उसके मुंह में फेशियल क्रीम डालना और उसके शरीर में बार-बार कंपास चुभाना शामिल है।

Ragging at Nursing College in Kerala: सरकारी नर्सिंग कॉलेज में जूनियर छात्रों पर सीनियर छात्रों द्वारा की गई क्रूर रैगिंग के विचलित करने वाले दृश्य गुरुवार को सामने आए। मामले की परतें खुलने से अब सामने आ रहा है कि किस कदर पीड़ित छात्र से दरिंदगी की गई थी। गांधीनगर पुलिस को मिले फुटेज के अनुसार, पीड़ित छात्र को भयानक क्रूरता का सामना करना पड़ा जिसमें उसे निर्वस्त्र किया जाना और उसके शरीर में बार-बार कंपास चुभाना शामिल है।

Kerala police

केरल में छात्र से रैगिंग, हुई दरिंदगी (File photo)

दरिंदगी की हदें पार

छात्र को जिस तरह की यातना का सामना करना पड़ा उनमें उसे एक खाट से बांधने के बाद उसके निजी अंगों पर डंबल रखा गया, उसके मुंह में फेशियल क्रीम डालना और उसके शरीर में बार-बार कंपास चुभाना शामिल है। टीवी चैनलों की ओर से प्रसारित दृश्य के अनुसार, जूनियर छात्र बिस्तर पर पड़ा था और उसके पूरे शरीर पर लोशन लगा हुआ था और उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वह दर्द से चीखता दिखा, और हिलने में असमर्थ था।

End of Feed