पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पहुंचते आया कॉल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 10:19 PM IST

Jasmine Sandlas Death Threats: सैंडलस दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के लिए आज ही दिल्ली पहुंची थीं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं, उन्हें धमकी भरे कॉल आने लगे। धमकी देने वाले ने कहा है कि उनपर शो के दौरान हमला किया जाएगा।

Jasmine Sandlas Death Threats: भारतीय मूल की पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें दिल्ली में आज होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले दी गई है। धमकी भरे कॉल में कहा गया है कि आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में उन पर हमला किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सैंडलस की सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली के जिस होटल में वह ठहरी हैं, वहां भी भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

Jasmine Sandlas

जैस्मीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी (Instagram)

जानकारी के मुताबिक, सैंडलस दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के लिए आज ही दिल्ली पहुंची थीं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं, उन्हें धमकी भरे कॉल आने लगे। धमकी देने वाले ने कहा है कि उनपर शो के दौरान हमला किया जाएगा। बता दें, सैंडलस अमेरिका में रहती हैं।

End of Feed