क्राइम

मदरसे में बैठा था हैवान, मासूम की महीनों लूटते रहा इज्जत, प्रेग्नेंट होने पर हैवानियत आई सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 10:30 PM IST

घटना बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक मदरसे की है। यहां एक 13 वर्षीय लड़की के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। यह पूरा मामला तब सामने आया, जब पीड़िता गर्भवती हो गई।

Image

बिहार के मदरसे में 13 साल की लड़की से रेप

Photo : BCCL

बिहार के मदरसे में एक 13 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। मदरसे का शिक्षक कई महीनों से बच्ची के साथ जबरदस्ती संबंध बना रहा था, मासूम चुपचाप उसकी हैवानियत सहती रही। इसका राज तब खुला जब मासूम प्रेग्नेंट हो गई। इस कारण जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी, तब जाकर हैवानियत का पता चला।

सहरसा के मदरसे का मामला

घटना बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक मदरसे की है। यहां एक 13 वर्षीय लड़की के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। यह पूरा मामला तब सामने आया, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

नानी के यहां रहती थी लड़की

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपनी नानी के घर में रहकर पढ़ाई करती थी। जबकि, उसकी मां दिल्ली में काम करती है। पिछले कुछ दिनों से पीड़िता की तबियत खराब चल रही थी। उसने दवाई ली, लेकिन, तबियत ठीक नहीं हुई। इसके बाद जब पीड़िता को डॉक्टर से दिखाया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराना पड़ा। पेट में पल रहे बच्चे के भ्रूण को निकाला गया। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है।

तीन महीने से कर रहा था रेप

इस बीच पीड़िता की मां भी आ गई तब उसने सारी बात अपनी मां को बताई। रविवार शाम मामला थाने पहुंचा। आरोप है कि मदरसा शिक्षक मो. इम्तियाज उर्फ चुन्ना उसके साथ तीन महीने से दुष्कर्म कर रहा था। इस बात को वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। सदर थाना प्रभारी सुधाकर कुमार ने सोमवार को बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता का इलाज फिलहाल चल रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article