पंजाब के तरनतारन में गैंगस्टर-पुलिस के बीच एनकाउंटर, ड्रग तस्कर के पैर में लगी गोली

Encounter in Taran Taran: पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस और गैंगस्टर के बीच गोलीबारी हुई है। यह एनकाउंटर जिले के खेड़ा गांव में हुआ। दोनों तरफ से गोलाबारी हुई। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। यहां कई गैंगस्टर के छिपे होने की आशंका है।

Encounter in Taran Taran: पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस और गैंगस्टर के बीच गोलीबारी हुई है। यह एनकाउंटर जिले के खेड़ा गांव में हुआ। दोनों तरफ से गोलाबारी हुई। गैंगस्टर के साथ एनकाउंटर में पंजाब गोइंडवाल साहिब पुलिस स्टेशन का एक एएसआई भी घायल हुआ है। बदमाश ड्रग तस्कर हैं। तस्कर और उसके साथी को पैर में गोली लगी है। पुलिस ड्रग तस्कर जोबनजीत सिंह राजा को उसके घर से गिरफ्तार किया, जब वह उसे लेकर निकल रही थी तो तस्कर के परिवारवालों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी और गोलीबारी शुरू कर दी।

tarantaran encounter

तरनतारन जिले में एनकाउंटर।

नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई को और सख्त बनाने के लिए एक कैबिनेट समिति का गठन किया है, जिसका नेतृत्व राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह कर रहे हैं। इस समिति का उद्देश्य हर जिले में नशे के कारोबार और उसके प्रभाव को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना है।

End of Feed