क्राइम

'कुछ भी जबर्दस्ती नहीं हुआ, वह शोर मचा सकती थी', पुणे रेप केस के आरोपी के वकील का दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 1, 2025, 08:39 AM IST

Pune Bus Rape Case: आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे (37) को पुणे जिले की शिरूर तहसील में बृहस्पतिवार आधी रात के आसपास ड्रोन और खोजी श्वान की मदद से चलाए गए व्यापक तलाश अभियान के बाद धान के खेत से पकड़ा गया था। उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पुणे सत्र न्यायालय में पेश किया गया।

Image

12 मार्च तक पुलिस हिरासत में है आरोपी।

Pune Bus Rape : पुणे में एक बस में 26 साल की महिला से रेप करने वाला आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे 12 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच, गाडे के वकील ने कोर्ट से शुक्रवार को कहा कि कि यह घटना सहमति से हुई। आरोपी के एक अन्य वकील ने कहा कि 'रेप जब हो रहा था तो वह शोर मचा सकती थी, कुछ भी जोर-जबर्दस्ती से नहीं हुआ।' आरोपी के वकील साजिद शाह ने कहा कि 'आरोपी को 12 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है। उसके बचाव में हमने कोर्ट को बताया कि दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ, वह उनकी सहमति से हुआ।'

धान के खेत से पकड़ा गया आरोपी

आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे (37) को पुणे जिले की शिरूर तहसील में बृहस्पतिवार आधी रात के आसपास ड्रोन और खोजी श्वान की मदद से चलाए गए व्यापक तलाश अभियान के बाद धान के खेत से पकड़ा गया था। उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पुणे सत्र न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत में रिमांड अर्जी दी और गाडे की 14 दिनों की हिरासत मांगी।

‘मीडिया ट्रायल’ का सामना करना पड़ रहा है-वकील

उसने अदालत को बताया कि आरोपी ने मंगलवार सुबह स्वारगेट टर्मिनल पर 26 वर्षीय पीड़िता को बातचीत में उलझा लिया और उसे 'दीदी' कहकर बुलाया तथा उसे डिपो परिसर में खड़ी 'शिव शाही' बस के अंदर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। वहीं, आरोपी की ओर से पेश हुए वकील वाजिद खान ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को ‘मीडिया ट्रायल’ का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने दावा किया कि शिकायतकर्ता खुद बस के अंदर गई थी। खान ने अदालत को बताया, ‘आपसी सहमति से (उनके बीच) शारीरिक संबंध बना था।’ अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गाडे को 12 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

फलटण के लिए बस का इंतजार कर रही थी

पीड़िता के अनुसार, जब वह मंगलवार सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर एक प्लेटफॉर्म पर सतारा जिले के फलटण के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उसे ‘दीदी’ कहकर संबोधित किया। पीड़िता ने बताया कि व्यक्ति ने उसे बातचीत में उलझा लिया और कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर आ गई है। वह उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी खाली ‘शिव शाही’ एसी बस में ले गया। बस के अंदर लाइट नहीं जली थीं, इसलिए महिला पहले तो बस में चढ़ने से हिचकिचाई, लेकिन व्यक्ति ने उसे यकीन दिलाया कि यही सही वाहन है।

End of Article