क्राइम

Punjab Grenade Attack: अमृतसर के फतेहगढ़ में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला, हमलावर फरार

Punjab Grenade Attack: पंजाब में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। अमृतसर के फतेहगढ़ में चूड़ियां बाईपास के पास स्थित इस पुलिस चौकी पर सोमवार शाम को ग्रेनेड से हमला किया गया।

Image

फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास चौकी पर ग्रेनेड हमला

Punjab Grenade Attack: अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पर स्थित एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया गया। सूत्रों के अनुसार, किसी ने पुल के ऊपर से पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड फेंका। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हमले के बाद पुलिस ने चौकी पर ताला लगा दिया और पूरे पुलिस स्टेशन को अस्थायी रूप से खाली कर दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस

ग्रेनेड हमले की सूचना मिलते ही स्पेशल स्टेट ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के अधिकारी अमरजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि यहां पर ग्रेनेड हमला हुआ है, इसके बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ग्रेनेड यहीं से फेंका गया था, तो पहले उन्होंने इसे स्वीकार किया, लेकिन बाद में कहा कि उन्हें इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है और जांच की जा रही है।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

अमरजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल पुलिस इस हमले के उद्देश्य और उसके पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और जांच के बाद ही कोई ठोस जानकारी दी जाएगी। पुलिस की जांच टीम मौके पर हैं और हमले के कारणों को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article