पुणे कार हादसा: नाबालिग आरोपी के पिता और दादा पर कसा शिकंजा, 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेजे गए

आरोपी के दादा सुरेंद्र कुमार अग्रवाल के साथ-साथ उनके बेटे विशाल अग्रवाल पर भी पारिवारिक ड्राइवर गंगाधर की शिकायत पर आईपीसी की धारा 342,365, 368, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Pune Porsche Accident: पुणे पोर्श कार हादसे में अदालत ने नाबालिग आरोपी के पिता और दादा की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। अदालत ने दोनों को 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। नाबालिग को हिरासत में लेने के बाद उसके पिता और दादा को भी गिरफ्तार किया गया था। इस बीच कई खुलासे हुए जिसमें सबसे बड़ा खुलासा यह था कि दो डॉक्टरों ने आरोपी के ब्लड सैंपल ही बदल दिए थे। आरोपी के रक्त में शराब के नमूने थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए सैंपल ही बदल दिया। इनके साथ 3 लाख रुपये में सौदा हुआ था। दोनों डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दो पुलिस अफसरों पर भी गाज गिरी है।

porche car accident

पुणे कार हादसा

दो इंजीनियरों को कुचलकर मारा

पुणे पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने दो मोटरसाइकिल सवार लोगों को कुचलने के आरोपी नाबालिग के दादा को 25 मई को गिरफ्तार कर लिया था। पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 365 और 368 के तहत एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई। पुणे सिटी पुलिस ने गुरुवार को 17 वर्षीय नाबालिग के दादा से पुणे के कयानी नगर में रविवार की सुबह हुई घटना के संबंध में पूछताछ की थी। आरोपी किशोर नशे की हालत में एक लग्जरी कार चला रहा था और उसने अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा नाम के आईटी पेशेवरों की बाइक को टक्कर मार दी थी जिसमें दोनों की मौत हो गई।

End of Feed