सलमान खान पर हमले की साजिश का भंडाफोड़, पनवेल फॉर्म हाउस के बाहर कार पर गोली बरसाने का था प्लान, 4 गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक इन चार आरोपियों ने सलमान के फार्महाउस के साथ-साथ उनके शूटिंग लोकेशन की भी रेकी की थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के मोबाइल फोन से वीडियो बरामद किए हैं...

Salman Khan Attack Plot: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह द्वारा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को उनके फॉर्म हाउस के पास मारने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस के गिरोह ने महाराष्ट्र के पनवेल में सलमान के फार्महाउस के पास उनकी कार रोककर एके -47 राइफल से गोली मारकर हत्या करने की योजना बनाई थी। पनवेल पुलिस ने इस मामले में बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान धनंजय तापसिंह उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है।

Salman Khan

सलमान खान पर हमले की साजिश नाकाम

पनवेल फार्महाउस की रेकी की

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन चार आरोपियों ने सलमान के फार्महाउस के साथ-साथ उनके शूटिंग लोकेशन की भी रेकी की थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के मोबाइल फोन से वीडियो बरामद किए हैं, जिसमें उन्हें एके-47 राइफल के अलावा अन्य हथियारों से भी सलमान खान पर हमला करने के निर्देश दिए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, अजय कश्यप ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह कथित अपराध को अंजाम देने के लिए एम-16, एके-47 और एके-92 राइफलें खरीदने के लिए पाकिस्तान में डोगा नाम के हथियार डीलर के संपर्क में था।

End of Feed