क्राइम

हरियाणा के पानीपत में जेजेपी नेता रविन्द्र मिन्ना की हत्या, सिर में मारी गोली; दो अन्य घायल

Panipat JJP Leader Murder: हरियाणा के पानीपत में जेजेपी नेता रविन्द्र मिन्ना की हत्या कर दी गई है। हमलावर की पहचान जागसी गांव के रहने वाले रणबीर के रूप में हुई है।

Image

पानीपत में जेजेपी नेता रविद्र मिन्ना की हत्या (फोटो- Ravinder Minna JJP facebook)

Panipat JJP Leader Murder: हरियाणा के पानीपत में जेजेपी नेता रविन्द्र मिन्ना की हत्या कर दी गई है। रविन्द्र मिन्ना के सिर में गोली मारी गई है। इस गोलीकांड में दो अन्य लोग घायल हो गए है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस हमलावरों को पकड़ने में जुट गई है।

किसने जेजेपी नेता को ंमारी गोली

जानकारी के अनुसार, हमलावर ने जेजेपी नेता रविंद्र मिन्ना, उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर फायरिंग की। वारदात में जेजेपी नेता की मौत हो गई। वहीं, अन्य दोनों लोग घायल हो गए। हमलावर की पहचान जागसी गांव के रहने वाले रणबीर के रूप में हुई है। हालांकि घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पानीपत से लड़ चुके थे चुनाव

रविंद्र मिन्ना मूल रूप से जागसी गांव के रहने वाले थे, लेकिन वह शहर के विकास नगर में रह रहे थे। हरियाणा में साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें पानीपत शहर से टिकट देकर उम्मीदवार बनाया था।

हो चुकी है बीजेपी नेता की हत्या

इससे पहले, 14 मार्च को सोनीपत जिले के जवाहरा गांव में भाजपा नेता और मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, पुराने जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी ने गोली मारकर उनकी हत्या की थी। इस घटना की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें दो सीआईओ और एक एसएचओ मोबाइल टीम हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article