कमरे में सांप छोड़ कर पत्नी और दो साल की बेटी की कर दी हत्या, साजिश सुनकर रूह कांप जाएगी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2023, 11:26 AM IST

आरोपी ने कथित तौर पर एक सपेरे से सांप खरीदा था और उसे यह कहकर गुमराह किया कि वह सांप का इस्तेमाल धार्मिक उद्देश्यों के लिए करेगा।

Odisha News: ओडिशा के गंजम जिले में 25 वर्षीय एक युवक को कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के कमरे में जहरीला सांप छोड़ कर उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर इलाके के अधेगांव गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान के. गणेश पात्रा के रूप में हुई है। पात्रा का अपनी पत्नी के. बसंती पात्रा (23) के साथ विवाद था। पुलिस ने बताया कि उनकी शादी 2020 में हुई थी और उनकी दो साल की बेटी थी।

Snake

पत्नी-बेटी को सांप से कटवाकर मार डाला

सपेरे से सांप खरीदा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर एक सपेरे से सांप खरीदा था और उसे यह कहकर गुमराह किया कि वह सांप का इस्तेमाल धार्मिक उद्देश्यों के लिए करेगा। अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने छह अक्टूबर को वह एक प्लास्टिक के जार में कोबरा सांप लेकर आया और उसे उस कमरे में छोड़ दिया, जहां उसकी पत्नी और बेटी सोती थीं। उन्होंने बताया कि अगली सुबह दोनों सांप काटने से मृत पाए गए, जबकि आरोपी पात्रा दूसरे कमरे में सोया था।

End of Feed