क्राइम

सिर्फ बाबा सिद्दीकी ही नहीं बल्कि बेटे जीशान सिद्दीकी भी थे शूटरों के निशाने पर, मिलते ही मार देने का था आदेश

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हाल ही में कांग्रेस छोड़ अजीत पवार के साथ गए थे। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े नाम थे जिनकी हत्या शनिवार रात कर दी गई।

Image

जीशान सिद्दीकी की भी हो सकती है हत्या (फोटो- @Zeeshan Siddique)

KEY HIGHLIGHTS
  • जीशान सिद्दीकी के पिता थे बाबा सिद्दीकी
  • बाबा सिद्दीकी के साथ-साथ बेटे की भी हत्या की सुपारी
  • शूटरों का दावा- देखते ही गोली मारने का आदेश

बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर अभी पुरानी भी नहीं हुई है कि आरोपियों के कबूलनामे से ये साफ हो गया है कि उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की भी जान खतरे में है। शूटरों ने खुलासा किया है कि सिर्फ बाबा सिद्दीकी ही नहीं बल्कि जीशान सिद्दीकी भी उनके निशाने पर थे। जीशान सिद्दीकी को भी मारने का आदेश उन्हें मिला था।

जीशान सिद्दीकी को भी मारने की मिली थी सुपारी

मुंबई पुलिस के अनुसार बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को घटना से कुछ दिन पहले ही धमकियां मिली थीं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जीशान और बाबा सिद्दीकी दोनों ही निशाने पर थे और उन्हें आदेश दिया गया था कि जो भी मिले उस पर गोली चला दें। जीशान सिद्दीकी भी आरोपियों के निशाने पर था। आरोपियों को जीशान और बाबा सिद्दीकी दोनों को मारने की सुपारी दी गई थी।

बेटे के ऑफिस के बाहर बाबा सिद्दीकी की हत्या

बाबा सिद्दीकी को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

मर्डर में तीन शूटर शामिल

पुलिस के अनुसार मर्डर में शामिल आरोपियों के नाम शिवा, धर्मराज और गुरमेल हैं। शिवा और धर्मराज उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। इन दोनों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है, जबकि गुरमेल हरियाणा का रहने वाला है। वहीं, चौथे आरोपी की पहचान मोहम्मद जीशान अख्तर के रूप में हुई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article