नोएडा में पिता की हैवानियत! घरेलू विवाद के बाद 5 साल के मासूम बेटे को बेरहमी से पीटा; इलाज के दौरान हुई मौत

Noida News: नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पिता ने घरेलू विवाद के बाद बेटे की बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Noida News: नोएडा से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। थाना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में एक पिता पर अपने पांच वर्षीय बेटे की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Noida Father Kills 5 Year Old Son

नोएडा में पिता की पिटाई के बाद पांच साल के बच्चे की मौत

गुस्से में की अपने बेटे की पिटाई

पुलिस के अनुसार, गढ़ी चौखंडी गांव में विकास अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटे आकाश के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार को किसी बात को लेकर विकास और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने अपने मासूम बेटे की कथित रूप से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

End of Feed