मुजफ्फरपुर में देर रात घर में घुसे पड़ोसी, परिवार के तीन लोगों को मारी गोली, एक शख्स की मौत

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में छोटा सुमेरा गांव में पड़ोसी ने घर में घुसकर तीन लोगों को गोली मार दी। जिसमें दादा-पोते गंभीर रूप से घायल हो गए और बेटे की गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला आपसी विवाद का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर से एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहां एक परिवार के तीन लोगों को घर में घुसकर गोली मार दी गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पड़ोसी ने जमीनी विवाद और दरवाजे पर पानी गिरने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग और उसके बेटे और पोते को गोली मार दी। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। दादा और पोते की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Firing

फायरिंग की घटना की जांच कर रही पुलिस

आरोपियों ने मृतक के सीने पर मारी थी गोली

यह घटना मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में छोटा सुमेरा गांव की है। आरोपियों ने रविवार देर रात को दादा सुरेश शाह, उनके बेटा अजय शाह और 13 साल का पोता अंकुश पर फायरिंग की। अजय शाह के भाई चंदन कुमान ने बताया कि राजा, राहुल और जितेंद्र शाह तीनों भाई हैं। रविवार देर रात को ये लोग सुरेश शाह के घर पर आकर खटखटाने लगे। इस दौरान घर में सभी लोग सो रहे थे। जब अजय ने आकर गेट खोला तो आरोपियों ने उसके सीने पर बंदूक सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सुरेश शाह और अंकुश भी आ गए। आरोपियों ने उनपर भी फायरिंग की।

End of Feed