Mumbai: प्रेमिका की हत्या कर लाश को सूटकेस में भरा, फिर ऐसे लगाया ठिकाने; आरोपी गिरफ्तार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 10:07 AM IST

Naigaon Murder Case: मुंबई से सटे नायगांव में एक सनकी प्रेमी ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। उसने प्रेमिका की हत्या के बाद लाश को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइनर का काम करता था।

Mumbai News: मुंबई से सटे नायगांव में 34 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका की गला घोंट कर हत्या कर दी और उसके शव को सूटकेस में भरकर उसे गुजरात के वापी स्थित पारडी इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी मनोहर शुक्ला को नैना महत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है, उसका पिछले पांच साल से मृतक युवती के साथ प्रेम संबंध था। वहीं मृतक युवती नेपाल की रहने वाली थी, जो फिल्मों में हेयर ड्रेसिंग का काम करती थी और आरोपी फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइनर का काम करता था।

Crime

मुंबई से सटे नायगांव में प्रेमिका की हत्या के बाद लाश को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाया। (सांकेतिक तस्वीर)

फिल्मों में हेयर ड्रेसिंग का काम करती थी नैना महत

नायगांव के सनटेक टावर में रहने वाली 28 वर्षीय नैना महत फिल्मों में हेयर ड्रेसिंग का काम करती थी। नैना का पिछले पांच सालों से वसई में रहने वाले मनोहर शुक्ला के साथ प्रेम संबंध था। शुक्ला कभी कभी नैना के घर पर ही रहता था। दावा ये भी किया जा रहा है कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे। कुछ साल पहले जब नैना को पता चला कि मनोहर शुक्ला शादीशुदा है तो दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। नैना ने उसके खिलाफ वालीव पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मामला दर्ज भी कराया था। उसी केस को वापस लेने के लिए शुक्ला उस पर दबाव डाल रहा था।

End of Feed