Samastipur : बिहार के समस्तीपुर में पुलिस महकमा में उसे वक्त अफरा-तफरी माहौल हो गया जब नगर थाना परिसर स्थित डायल 112 कंट्रोल रूम में डियुटी पर तैनात महिला सिपाही अर्चना कुमारी ने कंट्रोल रूम कमरे के अंदर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। डायल 112 के कंट्रोल रूम के अंदर ही कमरे को बंद कर पंखे से फंदे में झूलता उसका शव मिला। स्थानीय पुलिस ने कंट्रोल रूम का कमरा तोड़कर मृतका का शव बाहर निकाला।
पति ने बताया तनाव में थी उसकी पत्नी
पुलिस शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि खुदकशी से पहले मृतका ने अपने पति पुलिसकर्मी सुमन कुमार के व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट भेज दिया। जिसके बाद पति को इस घटना की जानकारी मिली। उसने स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मृतका अर्चना कुमारी गया जिला की रहने वाली थी। दोनों पति-पत्नि समस्तीपुर जिला बल में सिपाही हैं। दो माह पूर्व से मृतका के पति सुमन कुमार सस्पेंड थे। इस कारण वह काफी तनाव में थी।
मेजर पर गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि पति ने तनाव के चलते खुदकशी की आशंका जताई है। इस मामले में मृतक महिला पुलिसकर्मी अर्चना के पति सुमन ने बताया कि वह पहले किराए के मकान लेकर के रहता था और सरकारी मकान के लिए आवेदन दिए हुए था उसके नाम पर पुलिस लाइन में मकान अलॉट हुआ और जब वह चाबी लेने के लिए मेजर के पास गए तो ताला तोड़ने का मौखिक आदेश दिया गया। जब वह रूम का ताला तोड़कर उसमें रहना शुरू किया तो मेजर के द्वारा शिकायत की गई और उसे सस्पेंड कर दिया गया।
सभी बिंदुओं की जांच कर रही पुलिस
मृतक महिला पुलिस के जवान अर्चना के पति ने पुलिस लाइन के मेजर नयन कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुमन ने बताया कि मिठाई और पैसा उसे हर महीने चाहिए था। मेजर के ऊपर साजिश रचने और सस्पेंड करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, सदर डीएसपी संजय पांडे, घटनास्थल पर पहुंचे। सदर डीएसपी ने बताया कि महिला सिपाही 112 कंट्रोल रूम में पोस्टेड थी। उसने ड्यूटी के दौरान ही आत्महत्या की है लेकिन खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उनके परिवार वालों को सूचित किया गया है। सुसाइड नोट के सवाल को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
