Kolkata Rape : प्रेसीडेंसी जेल के सेल नंबर 21 में है संजय राय, रात के खाने में दिया गया मटन और रोटी

Kolkata rape and murder Case : जेल मैनुअल के मुताबिक शुक्रवार की शाम को उसे खाने में मटन और रोटी दिया गया। प्रेसीडेंसी जेल काफी महत्वपूर्ण है, इसका अपना एक ऐतिहासिक महत्व भी है। आजादी के दौरान कई सारे स्वतंत्रता सेनानी इसी जेल में बंद थे।

Kolkata rape and murder Case : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 साल की ट्रेन डॉक्टर का रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार संजय राय को प्रेसीडेंसी जेल में के सेल नंबर 21 में रखा गया है। जेल मैनुअल के मुताबिक शुक्रवार की शाम को उसे खाने में मटन और रोटी दिया गया। प्रेसीडेंसी जेल काफी महत्वपूर्ण है, इसका अपना एक ऐतिहासिक महत्व भी है। आजादी के दौरान कई सारे स्वतंत्रता सेनानी इसी जेल में बंद थे। हाल के दिनों की बात करें तो कुणाल घोष भी जेल के सेल नंबर 21 में बंद थे। इसी सेल के बगल में पार्थो चटर्जी भी बंद रहे।

sanjay rai

कोलकाता के केजी कर अस्पताल में नौ अगस्त को हुई जघन्य घटना।

पीड़ित परिवार को सीबीआई जांच पर भरोसा

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में कथित बलात्कार के बाद महिला चिकित्सक की हत्या को लेकर देश भर में रोष के बीच पीड़िता के माता-पिता ने शुक्रवार को सीबीआई जांच पर भरोसा जताया। उन्होंने यह भी कहा कि वे आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं, जहां नौ अगस्त को उनकी बेटी का शव मिला था। चिकित्सक के पिता ने उत्तर 24 परगना जिले में अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, "शुरू से ही हमें लगा कि (राज्य) प्रशासन और पुलिस किसी को बचाने की कोशिश कर रही है, कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है क्योंकि एक अकेला व्यक्ति इस तरह के अपराध को अंजाम नहीं दे सकता।"

End of Feed