Firing on NRI in Amritsar: पंजाब के अमृतसर में शनिवार सुबह एक एनआरआई को उसके घर पर दो हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी, अमृतसर के दबुर्जी में शनिवार की अल सुबह करीब दो युवक घर में घुसे और परिवार के सामने गोलियां मार दी, बताते हैं कि पीड़ित घायल है।
घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है वहीं यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पीड़ित सुखचैन सिंह हाल ही में अमेरिका से लौटा था हमलावरों ने उसके परिवार के सामने ही उस पर हमला किया, पीड़ित को दो गोलियां लगीं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो हथियारबंद लोग सुखचैन के घर में घुसे और नजदीक से गोलियां चलाईं, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है
