बेटे ने सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने की मांग की, अमृतसर में हुई थी हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 11:57 PM IST

अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी हत्याकांड की जांच पुलिस कर रही है। पंजाब पुलिस का कहना है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमृतसर में शिवसेना नेता की हत्या
  • जांच में जुटी पंजाब पुलिस
  • पिछले साल चर्चा में आए थे सूरी

अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने शिवसेना नेता सुधीर सूरी(Sudhir Suri Murder Case) की गोली मारकर हत्या कर दी। दो गोलियां लगने से सुधीर सूरी गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।हमलावर की पहचान अभी तय नहीं हो पाई है। सुधीर सूरी के बेटे का कहना है कि उनके पिता खालिस्तानी आतंकियों की हिट लिस्ट में थे। लेकिन मान सरकार ने उनकी सुरक्षा की फिक्र नहीं की। बेटे ने कहा कि उनके पिता को शहीद का दर्जा दिया जाए।

जस्टिस लीग इंडिया ने ली जिम्मेदारी

End of Feed