क्राइम

Murder News: महज 10 रुपये के विवाद में युवक की पीट कर हत्या, शराब की कीमत को लेकर बढ़ी बात

saharanpur man beaten to death:पुलिस अधीक्षक ने बताया, 'जब दुकानदार ने पुष्पेंद्र से 10 रुपये अतिरिक्त लिए तो वह उससे बहस करने लगा। अनिल ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि यह आम बात है। इससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई।'

Image

सहारनपुर में कथित रूप से पीट-पीटकर एक शख्स की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

saharanpur man beaten to death: सहारनपुर जिले में शराब की कीमत को लेकर हुए विवाद में हस्तक्षेप करने पर 35 वर्षीय व्यक्ति की कुछ लोगों के समूह ने कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब अनिल और पुष्पेंद्र नामक एक अन्य व्यक्ति के बीच हरियाबाग इलाके में चीनी मिल के पास एक शराब की दुकान पर झगड़ा हो गया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा, 'पुष्पेंद्र ने अपने साथियों को बुलाया, जो लाठी-डंडों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अनिल पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शराब की दुकान पर कैंटीन चलाने वाले कुलदीप ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन उस पर भी हमला किया गया।'

अधिकारी ने बताया कि अनिल की मौत हो गई, जबकि कुलदीप का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है और हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article