क्राइम

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

threat to Salman Khan: गिरफ्तार आरोपी का नाम भीखा राम बिश्नोई है,ये राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी हैं।

Image

अभिनेता सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में राजस्थान के एक व्यक्ति को बुधवार को यहां पकड़ लिया गया और महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान 32 साल के भीखा राम के रूप में हुई है, जिसे विक्रम के नाम से भी जाना जाता है और वह राजस्थान के जालौर का निवासी है।

हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार ने बताया, 'महाराष्ट्र एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ते) से प्राप्त सूचना के आधार पर हावेरी कस्बे में एक व्यक्ति को पकड़ा गया और आज उसे उनके हवाले कर दिया गया।' पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी लगभग डेढ़ महीने पहले हावेरी आने से पहले कर्नाटक में विभिन्न स्थानों पर रह रहा था।उन्होंने बताया कि वह निर्माण स्थलों पर काम कर रहा था और गौदर ओनी में किराये के कमरे में रह रहा था।

पुलिस के एक सूत्र ने कहा, 'आरोपी एक क्षेत्रीय समाचार चैनल देख रहा था तभी उसने अचानक मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। वह एक दिहाड़ी मजदूर है और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का प्रशंसक होने का दावा करता है। यह उसका बयान है, लेकिन उससे विस्तृत पूछताछ और जांच मुंबई पुलिस करेगी। हमारी टीम ने उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article