mumbai crime news: मुम्बई से सटे नालासोपारा क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने एक 6th कलस तक पढ़े फर्जी आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया जिसने आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 40 से अधिक बेरोजगार युवाओं से 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की, क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने इस फर्जी आयकर अधिकारी को नवी मुंबई के तलोजा इलाके से गिरफ्तार किया।
फर्जी आयकर अधिकारी बन लोगों को लगाया चूना
गिरफ्तार आरोपी रिंकू जीतू शर्मा पेशे से ड्राइवर है, क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी आयकर विभाग में उच्च पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाता था।
ये भी पढ़ें- Cyber Fraud: साइबर धोखाधड़ी से हुई 21367 करोड़ रुपये तक की ठगी, जानें कैसे बढ़ रहे मामले!
क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी को नवी मुंबई के तलोजा फेज-2 से आरोपी को गिरफ्तार किया।
