क्राइम

Mumbai Crime: छठी पास फर्जी आयकर अधिकारी बन लोगों को लगाया 2 करोड़ से अधिक का चूना

mumbai crime news: पुलिस ने आरोपी के पास से 28 आयकर विभाग के फर्जी स्टॉप,फर्जी नियुक्ति पत्र,फर्जी पहचान पत्र,लेटर हेड व अन्य दस्तावेज बरामद किया

Image

फर्जी आयकर अधिकारी बन लोगों को लगाया चूना

mumbai crime news: मुम्बई से सटे नालासोपारा क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने एक 6th कलस तक पढ़े फर्जी आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया जिसने आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 40 से अधिक बेरोजगार युवाओं से 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की, क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने इस फर्जी आयकर अधिकारी को नवी मुंबई के तलोजा इलाके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी रिंकू जीतू शर्मा पेशे से ड्राइवर है, क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी आयकर विभाग में उच्च पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाता था।

क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी को नवी मुंबई के तलोजा फेज-2 से आरोपी को गिरफ्तार किया।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article