राँची

धारदार हथियार से पति की हत्या कर आठ घंटे तक कुएं में छिपी रही महिला, ढूंढती रही पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 08:13 PM IST

Dhanbad News: पुलिस ने बताया कि मंगलवार की देर रात अजीत हांसदा और उसकी पत्नी सरस्वती देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सरस्वती देवी ने धारदार हथियार से अपने पति की हत्या कर दी।

Image

महिला ने धारदार हथियार से की पति की हत्या

Photo : BCCL

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और घर के पास में ही कुएं में छिप गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस काफी देर तक महिला को ढूंढती रही। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने महिला को बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि घटना धनबाद के तेलीपाड़ा दामोदरपुर की है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला करीब आठ घंटे तक कुएं में छिपी रही।

पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की देर रात अजीत हांसदा और उसकी पत्नी सरस्वती देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सरस्वती देवी ने धारदार हथियार से अपने पति की हत्या कर दी। घर में उस वक्त उसका नाबालिग पुत्र अजीत हांसदा भी था। उसका कहना है कि उसके मां-पिता अक्सर झगड़ा करते थे। बीती रात भी झगड़ा भी हो रहा था, लेकिन वह इसे रोज की तरह सामान्य लड़ाई मानकर सो गया। सुबह उठने पर उसने पिता का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा पाया, जबकि मां गायब थी।

आठ घंटे तक कुएं में छिपी रही महिला

पति की हत्या करने के बाद महिला एक कुएं में में जाकर छिप गई। पास-पड़ोस के लोग जुटे तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद महिला की तलाश की जाने लगी, हालांकि, कई घंटों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे घर के पास कुएं के भीतर देखा। उसे निकालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रस्सी और सीढ़ी कुएं में गिराई गई और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। उसने हत्या की बात स्वीकार ली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!