MP में डबल मर्डर, मां-बेटी की बेरहमी से हत्या; इस हालत में मिलीं डेडबॉडी

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में मां-बेटी की हत्या की हत्या से सनसनी फैल गई। इस जघन्य हत्याकांड से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और लोगों ने घटनास्थल के पास खड़े एक ऑटो में तोड़फोड़ भी की।

नर्मदापुरम : पीलीखंती इलाके में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े मां और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान पूजा मौर्य और उनकी बेटी पल्लवी मौर्य के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) गुरकरण सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए।

Crime News

(सांकेतिक फोटो)

इस जघन्य हत्याकांड से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और लोगों ने घटनास्थल के पास खड़े एक ऑटो में तोड़फोड़ भी की। एसपी गुरकरण सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच की है। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो मां-बेटी की लाशें वहां पड़ी मिलीं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है।

End of Feed