घर में घुसकर किशोरी का रेत दिया गला, हत्यारा लड़की के साथ करना चाहता था...

हरियाणा के फरीदाबाद में सिरफिरे प्रेमी ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पवन काफी समय से नाबालिग पर शादी का दबाव बना रहा था।

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की उसी के घर में गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना डबुआ कॉलोनी में हुई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेज दिया और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

dead body

सांकेतिक फोटो।

लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था हत्यारा

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पवन काफी समय से नाबालिग पर शादी का दबाव बना रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले से ही पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है और वह लडक़ी को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतका के गले और चेहरे पर चाकू के कई निशान मिले हैं।

End of Feed