क्राइम

Kannauj Rape: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व SP नेता नवाब सिंह यादव को मिली जमानत, जेल से आ पाएगा बाहर?

Nawab Singh yadav bail: नवाब सिंह यादव को किशोरी से दुष्कर्म मामले में सशर्त जमानत मिल गई है इससे नवाब के समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Image

नवाब सिंह यादव को किशोरी से दुष्कर्म मामले में सशर्त जमानत

Nawab Singh yadav bail: कन्नौज के रेप कांड में आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेत नवाब सिंह यादव को शनिवार को बड़ी राहत मिली, नवाब सिंह यादव जो जेल में बंद है उसको अदालत ने पॉक्सो एक्ट में सशर्त जमानत दे दी पर उसके जेल से बाहर आने पर सस्पेंस हैं क्योंकि

रेप का मामला आने के बाद उस पर गैंगस्टर के तहत भी केस दर्ज किया गया था।

बता दें कि इस मामले में अभी नवाब को जमानत नहीं मिली है गौर हो कि अभी हाल मे ही हुए बार एसोसिएशन चुनाव में नवाब सिंह यादव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है।

कोर्ट से नवाब सिंह यादव को इन शर्तो पर जमानत दी गई है-

कोर्ट ने आदेश दिया है कि मुकदमे की सुनवाई में आरोपी हर संभव सहयोग करेगा

आरोपी प्रत्येक सुनवाई को स्वयं व अभिवक्ता के माध्यम से उपस्थित रहेगा

धारा 313 के अभिलिखित होने के समय अथवा न्यायालय द्वारा अपेक्षा किए जाने के आरोपी व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में मौजूद रहेगा

गवाह के आने पर कोई स्थगन प्रार्थना पत्र नहीं देगा

प्रकरण से संबंधित गवाह को किसी प्रकार से परेशान व भयभीत नहीं करेगा।

POCSO कोर्ट में सुनवाई चल रही है

शर्तो का उल्लंघन करने पर न्यायालय उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई के आदेश पारित करेगा। गौर हो कि अगस्त 2024 को नवाब सिंह को पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था और इस मामले में POCSO कोर्ट में सुनवाई चल रही है, किशोरी के बयान कोर्ट में दर्ज किए जा चुके हैं, पुलिस की ओर से मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article