क्राइम

इनामी बदमाश नईम का यूपी में एनकाउंटर, मेरठ पुलिस ने किया ढेर; सौतेले भाई के पूरे परिवार को दिया था मार

मेरठ पुलिस ने एक एनकाउंटर में इनामी बदमाश नईम मारा गया है। नईम पर पांच हत्याओं का आरोप था। नईम ने अपने ही सौतेले भाई, भाभी और उसकी तीन बेटियों को मार दिया था।

Image

मेरठ पुलिस ने तांत्रिक नईम का किया एनकाउंटर (प्रतीकात्मक फोटो-Pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह बड़ा एनकाउंटर
  • मारा गया पांच हत्याओं का आरोपी नईम
  • मेरठ पुलिस ने किया नईम का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश पुलिस ने खतरनाक वांटेड बदमाश जमील हुसैन उर्फ नईम का एनकाउंटर कर दिया है। मेरठ पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान नईम को ढ़ेर कर दिया। नईम, अपने सौतेले भाई के पूरे परिवार को खत्म करके फरार हो गया था, जिसकी तलाश में मेरठ पुलिस जुटी थी। नईम पर 50,000 रुपये का इनाम था और वह एक बेहद खतरनाक बदमाश था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले 10 दिनों से लगातार प्रयास कर रही थी।

भाई, भाभी और भतीजी की हत्या

9 जनवरी को मेरठ के लिसाड़ी गेट के सोहेल गार्डन में एक नृशंस हत्या हुई थी, जिसमें राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की गई थी। इस कत्ल का मुख्य आरोपी नईम था, जो खुद एक तांत्रिक था। पुलिस की जांच में पता चला कि नईम ने अपने साले सलमान के साथ मिलकर यह हत्या की योजना बनाई थी। हत्या के बाद दोनों आरोपी नंगे पांव वहां से भाग निकले थे और उनके पास एक थैला था जिसमें खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल हथियार थे।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही था लगातार कोशिश

मेरठ पुलिस ने मामले की जांच में तेजी दिखाई और सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। पुलिस ने नईम और सलमान की तलाश के लिए राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में दबिश दी, लेकिन दोनों फरार थे। पुलिस ने पहले नजराना और तसलीम नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो इस हत्याकांड से जुड़े थे। जिसके बाद शनिवार तड़के, मेरठ के समर गार्डन क्षेत्र में पुलिस ने नईम का पीछा करते हुए उसे घेर लिया। लगभग 3:45 बजे मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने नईम को मार गिराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article