क्राइम

किसके बच्चे की मां बनने वाली है मुस्कान? जेल के टेस्ट में प्रेगनेंसी कंफर्म, प्रेमी साहिल से मिलने को बेचैन

सौरभ हत्याकांड में उसकी पत्नी मुस्कान और मुस्कान का प्रेमी साहिल जेल में है। दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की और फिर उसे टुकड़ों में काटकर ड्रम में भर दिया। इतना ही नहीं लाश से भरे ड्रम को बाद में सीमेंट से भर दिया था, ताकि लाश का किसी को पता नहीं चले।

Image

जेल में मुस्कान हुई प्रेग्नेंट

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुस्कान, गर्भवती निकली है। मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की थी और हत्या के बाद लाश को काटकर ड्रम में सीमेंट से भर दिया था। सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल दोनों जेल में बंद हैं। अब जेल में जब प्रेगनेंसी की टेस्ट करवाई गई है तो मुस्कान का रिजल्ट पॉजिटिव आया है, मतलब मुस्कान गर्भवती है, लेकिन अब सवाल ये है कि मुस्कान के पेट में पल रहा बच्चा किसका है, प्रेमी साहिल का या फिर पति सौरभ का?

प्रेगनेंसी का पता कैसे चला?

जानकारी के अनुसार, जेल प्रशासन ने इस संबंध में मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कटारिया को पत्र लिखकर महिला बंदी मुस्कान का प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की मांग की थी। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को जिला अस्पताल से एक महिला डॉक्टर की टीम चौधरी चरण सिंह जेल पहुंची, जहां मुस्कान की मेडिकल जांच की गई। जांच के बाद सीएमओ ने पुष्टि की कि मुस्कान का प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।

मुस्कान के पेट में किसका बच्चा?

मुस्कान किसके बच्चे की मां बनने वाली है, इसकी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह मुस्कान जेल में जाने के बाद से लगातार प्रेमी साहिल से मिलने की जिद करती रही है, उससे ऐसा लग रहा है जैसे वो साहिल के ही बच्चे की मां बनने वाली है। ऐसा भी हो सकता है कि मुस्कान को अपनी गर्भवती होने की जानकारी पहले से हो, शायद यही कारण है कि वो साहिल से मिलने की जिद बार-बार करती रही है। हाल ही में कोर्ट में पेशी के दौरान साहिल और मुस्कान की मुलाकात हुई थी, उसके बाद ये प्रेगनेंसी वाली खबर आई है।

'साहिल ही मेरा पति'

मिली जानकारी के अनुसार मुस्कान और साहिल जेल में एक साथ रहने की मांग करते रहे हैं। दोनों फिलहाल अलग-अलग बैरक में बंद हैं, लेकिन दोनों एक साथ रहने की जिद पुलिस के सामने कर चुके हैं, लेकिन जेल प्रशासन मैन्यूअल के हिसाब से इन्हें अलग रखे हुए हैं। दावा है कि मुस्कान साहिल को ही अब अपना पति बता रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!