क्राइम

मेरठ हत्याकांड का सबसे बड़ा खुलासा, पड़ोसी कुसुम ने खोला मुस्कान का राज; कहा- ड्रम को 7-8 मजदूर...

Meerut Murder: मेरठ में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई, लेकिन भारी ड्रम को बाहर निकाल पाना आसान नहीं था। जब यह मामला सामने आया तो पूरा इलाका स्तब्ध रह गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इतना बड़ा अपराध कर दिया।

Image

मेरठ हत्याकांड

Photo : iStock

Meerut Murder: मेरठ में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई, लेकिन भारी ड्रम को बाहर निकाल पाना आसान नहीं था। मामला तब उजागर हुआ जब पड़ोसियों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं और पुलिस को सूचना दी।

क्या है पूरा मामला?

मुस्कान नामक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद शव के टुकड़े कर उसे ड्रम में डाल दिया। आरोपी इतने में ही नहीं रुके उन्होंने ड्रम में शव के टुकड़े डालने के बाद सीमेंट का घोल भी भर दिया। ड्रम को घर से बाहर निकालने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन भारी होने की वजह से मुख्य दरवाजे से नहीं निकल सका। ऐसे में मुस्कान के घर के पीछे वाले दरवाजे का इस्तेमाल किया गया, जो पड़ोसी कुसुम के घर में खुलता था। इसी रास्ते ड्रम को बाहर निकाला गया।

कुसुम ने क्या कुछ कहा?

मुस्कान के पड़ोस में रहने वाली कुसुम ने बताया कि पहले मुस्कान का व्यवहार सामान्य था, लेकिन जब साहिल नाम का युवक उसकी जिंदगी में आया तो चीजें बदलने लगीं। साहिल अलग-अलग रास्तों से मुस्कान के घर आने लगा। कभी दीवार कूदकर तो कभी आधी रात को। कुसुम ने कहा कि साहिल का इस तरह आना-जाना उसे अजीब लगता था।

बकौल कुसुम, हत्या के बाद मुस्कान तनाव में थी। कुसुम ने बताया कि जिस कमरे में वह ड्रम रखा गया था, वहां मुस्कान गुमसुम बैठी थी। दरवाजा खुला था, लेकिन वह किसी से कोई बात नहीं कर रही थी। इस ड्रम को ठिकाने लगाने के लिए मुस्कान ने आगे की गली से 7-8 मजदूर बुलाए थे, लेकिन वे भी भारी ड्रम को नहीं हिला सके और लौट गए।

जब यह मामला सामने आया तो पूरा इलाका स्तब्ध रह गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इतना बड़ा अपराध कर दिया। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article