क्राइम

प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, कटर मशीन से शव के किए टुकड़े; सीमेंट डाल जमाई लाश, ऐसे खुला पत्नी का राज!

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां पर सात जन्मों का साथ निभाने की कसम खाने वाली पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया और फिर कटर मशीन से शव के टुकड़े कर उसे एक प्लास्टिक ड्रम में पैक कर दिया। पत्नी इतने में भी नहीं रुकी। इसके बाद प्लास्टिक ड्रम में सीमेंट-डस्ट का घोल बनाकर भर दिया।

Image

क्राइम सीन

Photo : iStock

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां पर सात जन्मों का साथ निभाने की कसम खाने वाली पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया और फिर कटर मशीन से शव के टुकड़े कर उसे एक प्लास्टिक ड्रम में पैक कर दिया। पत्नी इतने में भी नहीं रुकी। इसके बाद प्लास्टिक ड्रम में सीमेंट-डस्ट का घोल बनाकर भर दिया।

पहाड़ों में मौज लूटने गई पत्नी

पति के शव के टुकड़ों पर सीमेंट-डस्ट का घोल डालने के बाद पत्नी अपने प्रेमी संग शिमला घूमने चली गई। पहाड़ों की मौज लूटने के बाद जब पत्नी को अपराधबोध हुआ तो महिला ने अपनी मां के सामने हत्या का राज उजागर किया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और एक-एक कर गुत्थी सुलझी।

क्रूरता की सभी हदें पार

ड्रम में सौरभ का शव बुरी तरह से जम गया था जिसके बाद पुलिस और डॉक्टर्स ने एक्सपर्ट के साथ मिलकर उसे निकालने की कोशिश की। कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्या के संबंध में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

छानबीन में खुली गुत्थी

छानबीन में जुटी पुलिस के मुताबिक, सौरभ की चाकू मारकर हत्या की गई। चाकू को सीधे दिल में उतार दिया गया। इसके बाद टाइल्स काटने वाली मशीन या फिर कटर से शव के टुकड़े किए गए। फोरेंसिक टीम बारीकी से मकान की जांच कर रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article