क्राइम

Udham Sing Nagar: मौलवी ने पांच बच्चियों के साथ किया रेप, पीड़िता ने बताया कितना साइको है आरोपी

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पांच बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले मौलवी को पुलिस ने कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Image

रेपिस्ट मौलवी गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड में बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा और यौन शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब बेटियां घर से बाहर तो दूर, बल्कि शिक्षकों के साथ भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला उधम सिंह नगर से सामने आया है, जहां मदरसे में तालीम देने वाले मौलवी ने ही बच्चियों के साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है। उसने तालीम देने के दौरान छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर धमकी भी दी। आरोपी मौलवी चाइल्ड सेक्स का साइको निकला, जिसका खुलासा बच्चियों ने किया है।

साइको है मौलवी

आरोपी मौलवी वास्तव में चाइल्ड सेक्स का साइको निकला, जिसका खुलासा मासूम पीड़िता के अलावा अन्य चार बच्चियों ने अपनी जुबान से किया है। पुष्टि हो चुकी है कि आरोपी मौलवी ने एक नहीं, बल्कि अभी तक पांच बच्चियों के साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आज मलसी गांव पहुंची। टीम ने सभी बिंदुओं पर जांच की। एसपी ने एसआईटी जांच गठित कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत करवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article