बांग्लादेश के मदरसे में मौलाना ने किया दो नाबालिग लड़कों के साथ कुकर्म, कई महीनों से कर रहा था शोषण

यूनुस सरकार के सत्ता में आने के बाद महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। लोग लगातार गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी को हटाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि वे देश में सुरक्षा बहाल करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

बांग्लादेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों के विरोध में बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच, जमालपुर जिले के सरिसाबाड़ी उपजिला में एक मदरसे के शिक्षक को दो नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म के आरोप में रविवार को हिरासत में लिया गया। स्थानीय न्यूजपेपर 'द डेली स्टार' के अनुसार, आरोपी का नाम बोजलुर रहमान (30) है, जो मदरसे का वरिष्ठ शिक्षक है।

End of Feed