Bengaluru Crime: बेंगलुरू में होली समारोह के दौरान नशे में धुत लोगों के एक समूह के बीच झगड़ा हो गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बिहार के एक ही गांव के छह मजदूरों के बीच बहस तब शुरू हुई जब अनेकल में एक निर्माणाधीन इमारत में पार्टी के दौरान एक महिला के बारे में अनुचित टिप्पणी की गई। उन्होंने लड़ाई में लकड़ी की लाठियों और लोहे की छड़ों का भी इस्तेमाल किया। तीनों व्यक्ति खून से लथपथ पड़े पाए गए। पहला शव अपार्टमेंट के रास्ते से बरामद किया गया, दूसरा एक कमरे के अंदर और तीसरा अपार्टमेंट के बाहर पाया गया। दो पीड़ितों की पहचान अनसू (22) और राधेश्याम (23) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। एक घायल व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है तथा अन्य दो की तलाश जारी है।
देश
बेंगलुरु में होली पार्टी के दौरान हुई हिंसा में गई बिहार के 3 लोगों की जान, महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर हुआ था विवाद
- Authored by: Shashank Shekhar Mishra
- Updated Mar 16, 2025, 09:04 AM IST
Bengaluru Crime: बेंगलुरू में होली समारोह के दौरान नशे में धुत लोगों के एक समूह के बीच झगड़ा हो गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।
बेंगलुरु में होली पार्टी के दौरान हुई हिंसा में गई 3 लोगों की जान
Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
