Gwalior: युवक ने युवती को सरेआम गोली मारी; आरोपी को पकड़ने में छूटे पुलिस के पसीने, दागे आंसू गैस के गोले

ग्वालियर शहर में एक सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक देसी कट्टे से युवती पर गोली चलाता नजर आ रहा है। पुलिस ने सनकी युवक को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।

Gwalior Crime: ग्वालियर में नगर निगम मुख्यालय के पास एक सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका की जान ले ली। युवक ने युवति के ऊपर कट्टे से एक के बाद एक 4-5 फायर कर दिए। युवती को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हैरानी की बात ये है कि आरोपी युवक ने युवती के चेहरे पर सभी गोलियां मारी। मौके पर पुलिस का भी सनकी युवक से आमना सामना हो गया। आरोपी युवक हाथ में कट्टा लेकर पुलिस को भी धमकाने की कोशिश करने लगा।

gwalior crime

युवती को पहले से था अंदेशा, कर चुकी थी शिकायत

करीब आधे घंटे से ज्यादा धमकाने के बाद पुलिस ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए आंसू गैस के गोले दाग दिए। पुलिस ने सनकी युवक को काबू में करके उसकी सारी हेकड़ी निकाली। इस दौरान जमकर युवक की पिटाई भी हुई। पुलिस को शुरुआती जांच के दौरान आरोपी युवक की जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान अरविंद ठाकुर के रूप में हुई है। वह ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और जिस युवती को उसने गोली मारी है, वह आरोपी युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। बाकी जानकारी पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल देसी कट्टे के साथ युवक को हिरासत में ले लिया गया है। गंभीर अवस्था में युवती नंदिनी परिहार को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया , जहां काफी कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवती ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

End of Feed