प्रेमिका से चुपचाप रचाई शादी, फिर कर दी हत्या; इस हालत में मिली डेडबॉडी

झारखंड के बोकारो में एक शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका से शादी रचाने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी रोहित पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि मृत युवती का नाम लक्ष्मी कुमारी था और वह बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी।

बोकारो: तमिलनाडु की फैक्ट्री में काम करने वाले बोकारो के एक युवक ने सहकर्मी युवती से डेढ़ साल पहले गुपचुप तरीके से शादी रचाई। युवती ने जब उससे घर (ससुराल) ले चलने के लिए बार-बार जिद की तो उसने बोकारो लाकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक खंडहरनुमा मकान के पास फेंक दिया। बोकारो पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक रोहित महतो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि मृत युवती का नाम लक्ष्मी कुमारी था और वह बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी।

Murder

(सांकेतिक फोटो)

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया

बोकारो के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि 19 जनवरी को शहर के बालीडीह इलाके के एक खंडहरनुमा मकान से युवती का शव बरामद किया गया था। शव और घटनास्थल की परिस्थितियों से यह माना गया था कि युवती की हत्या की गई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। रांची से एफएसएल की टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच करते हुए पुलिस मृत युवती की शिनाख्त कर हत्या के आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

End of Feed