क्राइम

झारखंड के जंगल से 20 से अधिक आईईडी, जिलेटिन की छड़ें बरामद

झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने जंगल से 20 से अधिक आईईडी मिले हैं।

Image

झारखंड के जंगल से 20 से अधिक आईईडी (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने जंगल से 20 से अधिक देशी संवर्द्धित विस्फोटक (आईईडी) और 50 से अधिक जिलेटिन की छड़ें बरामद कीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया बम

पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सेरेंगडा गांव के निकट जंगल से कुल 21 आईईडी बरामद किए, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा क्षेत्र से जिलेटिन की 55 छड़ें जब्त कर उन्हें नष्ट कर दिया गया।

माओवादियों की थी साजिश

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये आईईडी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के संदिग्ध सदस्यों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान में लगे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान क्षेत्र में शीर्ष माओवादी नेताओं की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस पिछले कुछ महीनों से व्यापक तलाशी अभियान चला रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article