Pune Crime: 'दृश्यम 3' जैसी साजिश बेनकाब, पति ने खेला खूनी खेल; पुलिस का भी माथा चकराया

पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक के चलते उसने फिल्मी अंदाज में साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही, खुद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि किसी को शक न हो।

पुणे : वारजे माळवाड़ी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। इस घटना ने हर किसी को चौंका दिया। यह मामला 'दृश्यम 3' जैसी फिल्मी कहानी की तरह सामने आया, जहां शुरुआत एक गुमशुदगी की रिपोर्ट से हुई और अंत में पुलिस ने उसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

Crime

क्राइम (सांकेतिक फोटो)

यह घटना 28 अक्टूबर की है। वारजे माळवाड़ी पुलिस थाने में समीर पंजाबराव जाधव (42) ने अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी पत्नी श्रीराम मिसळ हाऊस, गोगलवाडी फाटा, मुंबई-बेंगलुरु हायवे, शिंदेवाडी, पुणे से अचानक लापता हो गई है। बाद में आगे की जांच के लिए मामले को राजगड पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

End of Feed